धातु और अधातु (Metal & Non-metal)

विषय वस्तु

  1. धातु क्या है ?
  2. धातुओं के भौतिक गुण
  3. धातुओं के रासायनिक गुण
  4. धातु के उदाहरण
  5. अलुमिनियम क्या है ?
  6. केल्सियम क्या है ?
  7. चांदी क्या है ?
  8. मेग्नीशियम क्या है ?
  9. सोना क्या है ?
  10. जस्ता क्या है ?
  11. अधातु क्या है ?
  12. अधातुओं के भोतीक गुण
  13. अधातुओं के रासायनिक गुण
  14. questions and answar

धातु – वे पदार्थ जो कठोर , चमकीला,आघातवर्ध्य,तन्या , ध्वनिक और ऊष्मा तथा विधयुत का सुचालक होते हैं धातु कहलाता है |

जैसे → आयरन, कॉपर, एल्युमिनियम आदि में उपरोक्त गुण पाये जाते हैं। धातु प्रायः e⁻ का त्याग करता है और धनायन बनाता है।जैसे –Na → Na⁺ + e⁻ , K → K⁺ + e⁻

अम्लों से क्रिया करने पर H₂ गैस मुक्त करता है –

2Ag + 2HNO₃ → 2AgNO₃ + H₂↑

2Na + 2HCl → 2NaCl + H₂

धातुओं के भौतिक गुण(Physical properties of metal)

① चमक (Lustrous) → अधिकांश धातुएँ चमकदार होती हैं – सोना, ताँबा, चाँदी।

② तारत्मता (Ductility) → धातु की तारों में खींचा जा सकता है। ताँबा।

③ आघातवर्ध्यता (Malleability) → धातु को दबाकर पतला किया जा सकता है।जैसे – एल्युमिनियम, जो पैकेजिंग उद्योग में उपयोगी होता है।

④ चालकता → e⁻ / आवेश / धारा का प्रवाह होता है – Ag, Cu, Al

⑤ कठोरता → स्पर्श की जाँच + ठोस होते हैं – Pt, Cu, Al, Au, Ag etc.

⑥ गहन ठोस अवस्था → पारा को छोड़कर सभी धातु सामान्य ताप पर ठोस अवस्था में होते हैं।

✶ धातुओं के रासायनिक गुण (chemical properties of metal)

① ऑक्सीकरण → धातुएँ हवा में मौजूद ऑक्सीजन के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया करती हैं और ऑक्साइड बनाती हैं।जैसे – लोहा → (Fe + O₂ → Fe₂O₃)

② हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ प्रतिक्रिया → धातुएँ हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ प्रतिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती हैं।जैसे → Zn + 2HCl → ZnCl₂ + H₂

③ जल के साथ प्रतिक्रिया → कुछ धातुएँ जैसे सोडियम और पोटेशियम पानी के साथ प्रतिक्रिया करती हैं और हाइड्रोजन गैस उत्पन्न होती है।जैसे → Na + H₂O → NaO + H₂

K + H₂O → KOH + H₂

✶ धातु के उदाहरण (Examples of metal)

① Li (लिथियम) → सबसे हल्की धातु एवं सबसे प्रबल अपचायक की संज्ञा लिथियम को दी जाती है।

(Li + H₂O → Li(OH)₂)

② Os (ऑस्मियम) → सबसे भारी धातु ऑस्मियम को कहा जाता है।

✶ एल्युमिनियम (Al) → एक मात्र एल्युमिनियम ही ऐसा धातु है जो वायु से प्रभावित नहीं होती है, क्योंकि एल्युमिनियम वायु अर्थात जल की ऑक्सीजन से क्रियाकर स्वयं का ऑक्साइड अर्थात Al₂O₃ ऑक्साइड बना लेती है, जिससे उसका संक्षारण नहीं होता है। Astrology विज्ञान में प्रयुक्त रत्न मणिक्य एवं नीलम (Al₂O₃) जो कि एक प्रकार के अयस्क हैं जिनसे एल्युमीनियम धातु की प्राप्ति होती है। टूथपेस्ट के निर्माण में एल्युमीनियम हाइड्रॉक्साइड (झाग) एवं कैल्शियम कार्बोनेट का प्रयोग किया जाता है।लोहे की पटरियों में उपस्थित दरारों को भरने हेतु एल्युमीनियम पाउडर का प्रयोग किया जाता है। RDX की विस्फोटक गति को बढ़ाने हेतु Al पाउडर का प्रयोग किया जाता है। एल्युमीनियम को मुख्यतः बॉक्साइट अयस्क (Al₂O₃·2H₂O) से निष्काषित किया जाता है जो कि विद्युत अपघटन द्वारा निष्काषित किया जाता है।

*कैल्शियम (Ca) → कैल्शियम खनिज (धातु) की सर्वाधिक मात्रा दूध में पायी जाती है। कैल्शियम ऑक्साइड को क्विक लाइम तथा चूने का पानी, अर्थात बुझा हुआ चूना Ca(OH)₂ कहलाता है। कैल्शियम सायनाइड एवं फॉस्फेट को नाइट्रोजन उर्वरक तथा कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड को हाइड्रोलिथ कहते हैं। मोती के रासायनिक संघटन में मुख्य घटक के रूप में कैल्साइट (CaCO₃) 85% एवं केसीनोजन प्रोटीन 15% होती है। मानव एवं जनवरों की हड्डियों, अंडों के छिलके एवं शंख में कैल्शियम धातु उपस्थित होती है। कैल्शियम फॉस्फेट बोन एस के रूप में पाया जाता है, जिसका उपयोग फॉस्फोरिक रासायनिक उर्वरक (DAP) के रूप में होता है। शुद्ध जलयोजित कैल्शियम सल्फेट को जिप्सम CaSO₄·2H₂O के नाम से जाना जाता है जबकि अर्ध जलयोजित कैल्शियम सल्फेट को प्लास्टर ऑफ पेरिस CaSO₄·½H₂O।

✶ चाँदी (Ag) → सर्वाधिक विद्युत-चालकता वाली धातु चाँदी कहलाती है, क्योंकि चाँदी में मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या सर्वाधिक होती है। सिल्वर नाइट्राइड को हॉर्न सिल्वर कहा जाता है। कृत्रिम वर्षा कराने के लिए सिल्वर आयोडाइड (AgI) या शुष्क बर्फ का प्रयोग किया जाता है। मतदाताओं की उंगली पर निशान लगाने वाली स्याही बनाने में सिल्वर नाइट्रेट एवं सिल्वर नाइट्रेट का प्रयोग किया जाता है। चाँदी को वायु में खुला छोड़ देने पर इसके ऊपर (Ag₂S) की एक पतली परत बन जाती है, जिसके कारण यह काली अथवा धूमिल हो जाती है। ओजोन गैस (O₃) चाँदी की सतह को काला कर देती है।

✶ मैग्नीशियम (Mg) → मैग्नीशियम का निष्कर्षण समुद्री जल से किया जाता है। कई पौधों या पत्तियों क्लोरोफिल में उपस्थित धातु मैग्नीशियम (Mg) कहलाती है। इसकी ऑक्साइड की सफाई की मिल्क ऑफ मैग्नीशिया अर्थात मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड (Mg(OH)₂) एंटासिड द्वारा दूर किया जाता है। टैल्क पाउडर के रूप में वर्तमान में मैग्नीशियम सिलिकेट का प्रयोग हो रहा है।

✶ यूरेनियम (U) → यूरेनियम एक अत्यधिक रेडियोएक्टिव एक्टिनाइड श्रेणी का धातु तत्व है।

✶ सोना (Au) → धातुओं का राजा सोना कहलाता है जो कि प्रकृति में स्वर्ण प्रायः नगेटों के रूप में पाया जाता है। उत्कृष्ट धातुओं जैसे सोना एवं चाँदी के आभूषण बनाने हेतु इसे ढालने के लिए एक्वारेजिया का उपयोग किया जाता है। अम्लराज को 3 अनुपात सांद्र HCl व 1 अनुपात सांद्र HNO₃ में अभिक्रिया किया जाता है। सबसे अधिक आघातवर्धनीय धातु गोल्ड (सोना) कहलाती है।

✶ जस्ता (Zn) → जिंक क्लोराइड का लेप लकड़ियों को कीड़ों से बचाने के लिए उपयोग होता है। जिंक ऑक्साइड की फिल्टर ब्लॉक कहते हैं। लोहे को जंग से बचाने के लिए उसपर जिंक की परत चढ़ाई जाती है। जिसे यशदलेपन कहते हैं। बर्तनों को चमकीला बनाने के लिए उस पर जिंक ऑक्साइड अर्थात यशदपुस्प का लेपन किया जाता है। पुराने समय में चूहे मार दवा के रूप में जिंक फॉस्फाइड का प्रयोग किया जाता था।

✶ अधातु (Non metal) → वे तत्व जो ऊष्मा तथा विद्युत का चालन नहीं करते अधातु कहलाते हैं अर्थात अधातु वे तत्व कहलाते हैं, जो इलेक्ट्रॉन का ग्रहण करता है और ऋणायन बनाने की प्रवृत्ति रखते हैं।

✶ अधातुओं के भौतिक गुण (physical properties of Non metal)

① गैर-चमकदार → अधातु कोई मेटेलिक चमक नहीं होता – C, S,

② बिजली और गर्मी के खराब चालक होते हैं – S, P,

③ अधातु कमरे के ताप पर ठोस, द्रव या गैस रूप में होते हैं।

✶ अधातुओं के रासायनिक गुण (chemical properties of Non metal)

① ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया – अधातु जैसे कार्बन (C), N, O के साथ क्रिया करके ऑक्साइड बनाते हैं।

(C + O₂ → CO₂)

Question

निम्न में से कौन सा धातुओं का उदाहरण है?→ चमकीला

इनमें से कौन सा तत्व एक अधातु है?→ क्लोरीन

निम्नलिखित में से कौन धातु का उदाहरण है?→ सोडियम

धातुएँ सामान्यतः कैसी होती हैं?→ विद्युत के अच्छे चालक

कौन-सा अधातु का गुण है?→ वे टूटने वाले होते हैं।

कौन सा धातु का गुण नहीं है?→ वे टूटने वाले होते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा अधातु कमरे के ताप पर तरल रूप में पाया जाता है?→ ब्रोमीन

इनमें से कौन-सा धातु सर्वाधिक अभिक्रियाशील है?→ सोडियम

निम्नलिखित में से कौन-सा अधातु उर्वरक बनाने में उपयोग किया जाता है?→ नाइट्रोजन

निम्नलिखित में से कौन-सा धातु विमान निर्माण में उपयोग होता है?→ एल्यूमिनियम

कौन-सी अधातु पेंसिल की नोक बनाने में उपयोग होता है?→ कार्बन

कौन-सा धातु कमरे के ताप पर तरल अवस्था में पाया जाता है?→ पारा

अधातु सामान्यतः कैसी होती हैं?→ टूटने वाली

कौन-सा अधातु कीटनाशक के रूप में उपयोग होता है?→ जिंक

निम्नलिखित में कौन-सा धातु का गुण है?→ जब मारा जाता है तब चपटा हो जाता है।

Discover more from santalipeda.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading