साधारण ब्याज (Simple Interest)
NCERT 10th-12th स्तरीय एडवांस मेगा मॉक टेस्ट
📝 परीक्षा के नियम और निर्देश:
• कुल प्रश्नों की संख्या: 50
• प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित समय: 40 सेकंड
• किसी विकल्प पर क्लिक करते ही परिणाम (सही/गलत) दिखेगा और स्वतः अगला प्रश्न आ जायेगा।
• समय समाप्त होने पर प्रश्न ऑटो-सबमिट होकर अगले प्रश्न पर चला जायेगा।
• सभी प्रश्न पूरी तरह रैंडम (यादृच्छिक) क्रम में पूछे जायेंगे।
• कुल प्रश्नों की संख्या: 50
• प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित समय: 40 सेकंड
• किसी विकल्प पर क्लिक करते ही परिणाम (सही/गलत) दिखेगा और स्वतः अगला प्रश्न आ जायेगा।
• समय समाप्त होने पर प्रश्न ऑटो-सबमिट होकर अगले प्रश्न पर चला जायेगा।
• सभी प्रश्न पूरी तरह रैंडम (यादृच्छिक) क्रम में पूछे जायेंगे।
प्रश्न: 1 / 50
⏳ 40s
Loading question…
परीक्षा परिणाम
शानदार प्रयास!
0
अंक प्राप्त किए
कुल प्रश्न
50
सही उत्तर
0
गलत उत्तर
0
समय समाप्त (Skipped)
0
साधारण ब्याज (Simple Interest)
महत्वपूर्ण परिभाषाएं, सूत्र एवं हल सहित प्रश्न
मूल अवधारणाएं (Basic Concepts)
* साधारण ब्याज (Simple Interest): केवल मूलधन पर मिलने वाले ब्याज को साधारण ब्याज कहा जाता है। प्रत्येक वर्ष यह बराबर मिलता है।
ब्याज की दर (R%) =
1 वर्ष का ब्याजमूलधन
× 100
* चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest): इसमें मूलधन के साथ-साथ ब्याज पर भी ब्याज मिलता है।
* मूलधन (Principal – P): उधार दी गई राशि या जिस पैसे पर ब्याज लगाना है, उसे मूलधन कहते हैं।
* ब्याज की दर (Rate – R): मूलधन पर एक वर्ष में मिलने वाला प्रतिशत (%) ब्याज।
* समयावधि (Time – T): मूलधन जितने समय के लिए ब्याज पर दिया जाता है।
* मिश्रधन (Amount – A): मूलधन + ब्याज (A = P + SI)
हल सहित प्रश्न (Solved Questions)
1 8000 रुपये पर 10% वार्षिक दर से 6 वर्ष का साधारण ब्याज कितना होगा?
Solution:
यहाँ R = 10%, T = 6 वर्ष
ब्याज % = 10% × 6 = 60%
SI =
8000 × 60100
= 4800 रुपये
2 75000 की राशि पर 2
53
% वार्षिक ब्याज की दर से 5 वर्ष की अवधि के साधारण ब्याज की राशि ज्ञात कीजिए।
Solution:
ब्याज % =
113
% × 5 =
553
%
कुल ब्याज =
75000 × 55100 × 3
= 250 × 55 = 13750 Ans.
3 कितनी धनराशि 5 वर्षों में 6% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 18000 ब्याज अर्जित करेगी?
Solution:
% ब्याज = 5 × 6% = 30%
यदि 30% ──(×600)──> 18000
तो मूलधन 100% ──(×600)──> 60000 Ans.
4 राघव ने मोहन से 9% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर 24000 उधार लिए। उसे तीन वर्ष के बाद इसे चुकाने के लिए कितना भुगतान करना होगा?
Solution:
% ब्याज = 9% × 3 = 27%
मिश्रधन (A) = (100% + 27%) = 127%
कुल भुगतान =
24000 × 127%100
= 30480 रुपये Ans.
5 एक निश्चित धनराशि पर 5 वर्ष के लिए 6% वार्षिक और 4 वर्ष के लिए 5% वार्षिक दर पर साधारण ब्याज का अन्तर 422 है। धनराशि ज्ञात कीजिए।
Solution:
6% × 5 = 30%
5% × 4 = 20%
5% × 4 = 20%
}
अन्तर = 10%
10% ───────> 422
अर्थात 100% ──(×10)──> 4220 Ans.
6 किसी धनराशि पर 6 वर्षों में 15% वार्षिक दर से अर्जित साधारण ब्याज उसी धनराशि पर 18% वार्षिक दर से 9 वर्षों में अर्जित ब्याज से 1440 कम है। धनराशि कितनी है?
Solution:
15% × 6 = 90%
18% × 9 = 162%
18% × 9 = 162%
}
अन्तर = 72%
72% ───────> 1440
1% ───────> 20
100% ───────> 2000 Ans.
7 7500 की राशि पर 4 वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज 1800 है। ब्याज की वार्षिक दर ज्ञात कीजिए।
Solution:
4 Years SI = 1800
1 Year SI =
18004
= 450
R% =
4507500
× 100 = 6%
8 14500 रुपये की राशि साधारण ब्याज की किसी दर पर 36 महीनों में 16675 रुपये हो जाती है। वार्षिक ब्याज की दर क्या है?
Solution:
मिश्रधन = 16675, मूलधन = 14500
कुल ब्याज (36 महीने या 3 वर्ष में) = 16675 – 14500 = 2175
3 Years SI = 2175
1 Year SI =
21753
= 725
R% =
72514500
× 100 = 5% Ans.
9 एक धनराशि साधारण ब्याज की एक निश्चित दर पर 10 वर्षों के लिए निवेशित की गई। यदि उसे 5% अधिक वार्षिक दर पर निवेश किया होता तो ब्याज 1200 अधिक अर्जित होता। राशि ज्ञात कीजिए।
Solution (Extra Interest Method):
अतिरिक्त ब्याज % = 5% × 10 = 50%
यदि 50% ──(×2)──> 1200 रुपये
तो मूलधन 100% ──(×2)──> 2400 रुपये Ans.
10 एक धनराशि को वार्षिक साधारण ब्याज की एक निश्चित दर पर 4 वर्ष के लिए निवेशित किया गया। यदि वार्षिक साधारण ब्याज दर 2% अधिक होती है तो इन चार वर्षों में निवेशित धनराशि राशि पर 640 अधिक ब्याज मिला होता। धनराशि ज्ञात कीजिए।
Solution (Extra Interest Method):
अतिरिक्त ब्याज % = 2% × 4 = 8%
8% ───────> 640
1% ───────> 80
100% ───────> 8000 रुपये Ans.
11 कोई धनराशि 3 वर्षों में 690 रुपये तथा 5 वर्षों में 750 रुपये हो जाती है। ब्याज की दर ज्ञात कीजिए।
Solution:
3 वर्ष में मिश्रधन = 690 रुपये
5 वर्ष में मिश्रधन = 750 रुपये
अंतर (2 वर्ष का साधारण ब्याज) = 750 – 690 = 60 रुपये
1 Year SI =
602
= 30 रुपये3 Years SI = 30 × 3 = 90 रुपये
मूलधन (P) = 690 – 90 = 600 रुपये
R =
30600
× 100 = 5% Ans.
12 साधारण ब्याज पर एक धनराशि 3 वर्षों में 750 और 4 वर्षों में 825 हो जाती है। वह धनराशि ज्ञात कीजिए।
Solution:
3 वर्ष (3y) ───────> 750
4 वर्ष (4y) ───────> 825
1 वर्ष का ब्याज (1y SI) = 825 – 750 = 75 रुपये
3 वर्ष का ब्याज (3y SI) = 75 × 3 = 225 रुपये
मूलधन (Principal) = 750 – 225 = 525/- Ans.
13 वार्षिक साधारण की ब्याज दर पर कोई राशि 6 वर्षों में 8256 और 2 वर्षों में 5952 हो जाती है। समान राशि 4
23
वर्षों में साधारण ब्याज पर समान दर पर रुपये x होगी। x का मान ज्ञात कीजिए।
Solution:
2y ───────> 5952/-
6y ───────> 8256/-
4 वर्ष का ब्याज (4y SI) = 8256 – 5952 = 2304/-
1 वर्ष का ब्याज (1y SI) =
23044
= 576/-
नया समय अवधि अंतर (2 वर्ष से आगे) =
143
– 2 = 83
वर्ष
83
वर्ष का ब्याज = 83
× 576 = 1536/-
Leave a Reply