सादृश्यता (Analogy) के अंतर्गत समानता या सादृश्यता का अर्थ है समानता, या एक जैसा दिखना/होना, यानी दो या दो से अधिक वस्तुओं, विचारों या स्थितियों के बीच समानता या सामंजस्य होना, अक्सर तुलना करने या किसी नई बात को समझाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जैसे “जैसे”, “की तरह” शब्दों का प्रयोग करके; यह सादृश्यता के रूप में भी प्रयोग होता है, जहाँ एक ज्ञात चीज की मदद से किसी अज्ञात चीज को समझाया जाता है।
हिन्दी शब्द समरूपता के अन्तर्गत प्रश्न साधारणतः निम्नलिखित संबंधों पर आधारित होता है:
(1) विपरीतार्थक शब्द — आस्तिक : नास्तिक – जिस प्रकार आस्तिक का विपरीतार्थक शब्द नास्तिक होता है, उसी प्रकार – आयात : निर्यात, जय : पराजय इत्यादि।
(2) समानार्थक शब्द — अभिमान : घमंड – जिस प्रकार अभिमान का समानार्थी घमंड होता है, उसी प्रकार अपराध : पाप, काफी : अधिक इत्यादि।
(3) पर्यायवाची शब्द — गगन : अम्बर, राजीव : सरोज, मदन : मनोज, धरा : धरणी इत्यादि।
(4) शब्द तथा उच्चतम अवस्था — गुस्सा : क्रोध, झगड़ा : युद्ध, अपराध : पाप, मुस्कुराना : हँसना इत्यादि।
(5) पुल्लिंग और स्त्रीलिंग — हिरण : हिरणी, शेर : शेरनी, नायक : नायिका, राजा : रानी, शासक : शासिका।
(6) देश और महाद्वीप — भारत : एशिया, घाना : अफ्रीका, कनाडा : उत्तर अमेरिका, ब्राजील : दक्षिण अमेरिका इत्यादि।
(7) देश और राजधानी — चीन : बीजिंग, नेपाल : काठमांडू, जापान : टोक्यो, श्रीलंका : कोलंबो, पाकिस्तान : इस्लामाबाद।
(8) देश और राष्ट्रीय मुद्रा — चीन : युवान, जापान : येन, इटली : लीरा, म्यांमार : क्यात, भूटान : नुल्द्रम।
(9) देश और संसद — भारत : संसद, अफगानिस्तान : शोरा, ईरान : मजलिस, जापान : डायट, नेपाल : राष्ट्रीय पंचायत।
(10) देश और राष्ट्रीय प्रतीक — भारत : कमल, यूनाइटेड किंगडम : गुलाब, आयरलैंड : शैमरोख, जर्मनी : कॉर्नफ्लावर, फ्रांस : लिली।
(11) देश और राष्ट्रीय पशु — भारत : बाघ, जापान : आइबिस, UK : रॉबिन रेडब्रेस्ट, कनाडा : बीवर।
(12) देश और राष्ट्रीय पुष्प — भारत : कमल, UK : गुलाब आदि।
(13) देश और सरकारी दस्तावेज — चीन : व्हाइट बुक, फ्रांस : येलो बुक, ब्रिटेन : ब्लू बुक, इटली : ग्रीन बुक, जापान : रेड बुक।
(14) देश और राष्ट्रीय स्मारक — रूस : क्रेमलिन, ब्राजील : क्राइस्ट द रिडीमर स्टैच्यू, ऑस्ट्रेलिया : ओपेरा हाउस, फ्रांस : एफिल टावर।
(15) देश और समाचार एजेंसी — ब्रिटेन : रॉयटर्स, चीन : सिन्हुआ, इंडोनेशिया : अन्तरा, ईरान : इरना, भारत : समाचार भारती।
(16) देश और गुप्तचर संस्था — इजराइल : मोसाद, मिस्र : मुखबरात, रूस : के.जी.बी., पाकिस्तान : आई.एस.आई., भारत : सी.बी.आई.।
(17) देश और समाचार पत्र — संयुक्त राज्य अमेरिका : डेली न्यूज, ब्रिटेन : डेली मिरर, पाकिस्तान : मॉर्निंग न्यूज, चीन : पीपुल्स डेली, भारत : दैनिक जागरण।
(18) देश और राष्ट्रीय खेल — ब्रिटेन : क्रिकेट, भारत : हॉकी, जापान : जूडो, संयुक्त राज्य अमेरिका : बेसबॉल, स्पेन : सांडों की लड़ाई।
(19) देश और नदी — भारत : गंगा, चीन : ह्वांगहो, इटली : टाइबर, ब्रिटेन : टेम्स, ऑस्ट्रेलिया : डेन्यूब।
(20) देश और जनजाति — कनाडा : एस्किमो, न्यूगिनी : पपुआस, न्यूजीलैंड : माओरी, संयुक्त राज्य अमेरिका : रेड इंडियन, मलेशिया : सेमांग।
(21) देश और स्थल — यूनाइटेड किंगडम : बकिंघम पैलेस, संयुक्त राज्य अमेरिका : व्हाइट हाउस, ऑस्ट्रेलिया : ओपेरा हाउस, इटली : सेंट पीटर्स चर्च, रूस : रेड स्क्वायर।
(22) देश और बंदरगाह — ऑस्ट्रेलिया : सिडनी, बांग्लादेश : चाटगांव, चीन : शंघाई, जापान : योकोहामा, भारत : मुम्बई।
(23) नगर और नदी — लंदन : टेम्स, पेरिस : सीन, रोम : टाइबर, दिल्ली : यमुना, न्यूयॉर्क : हडसन।
(24) नगर और उद्योग — हॉलीवुड : फिल्म निर्माण, मैनचेस्टर : सूती वस्त्र, जोहान्सबर्ग : सोना खनन, पिट्सबर्ग : लोहा इस्पात, डेट्राइट : ऑटोमोबाइल्स।
(25) राज्य और राजधानी — उत्तर प्रदेश : लखनऊ, उत्तराखंड : देहरादून, झारखंड : रांची, छत्तीसगढ़ : रायपुर, बिहार : पटना।
(26) केन्द्रशासित प्रदेश और राजधानी — लक्षद्वीप : कवरती, दादर और नगर हवेली : सिलवासा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह : पोर्टब्लेयर, दमन और दीव : दमन, पांडिचेरी : पांडिचेरी।
(27) राज्य और उच्च न्यायालय — उत्तर प्रदेश : इलाहाबाद, उत्तराखंड : नैनीताल, राजस्थान : जोधपुर, बिहार : पटना, मध्य प्रदेश : जबलपुर।
(28) उत्पाद और कच्ची सामग्री — दही : दुग्ध, जूता : चमड़ा, चीनी : गन्ना, मदिरा : अंगूर, कपड़ा : धागा।
(29) कामगार और उत्पाद — सुनार : जेवर, मोची : जूता, रसोइया : भोजन, राजमिस्त्री : घर, बढ़ई : फर्नीचर।
(30) व्यक्ति और कार्यस्थल — डॉक्टर : अस्पताल, शिक्षक : विद्यालय, किसान : खेत, न्यायाधीश : न्यायालय, वकील : कचहरी।
(31) व्यक्ति और औजार — लुहार : हथौड़ी, राजमिस्त्री : साहुल, किसान : हल, बढ़ई : आरी, मोची : सुआ।
(32) औजार और कार्य — कलम : लिखना, कैंची : काटना, चम्मच : खाना, चश्मा : देखना, कुदाल : खोदना।
(33) व्यक्ति और निवास स्थान — राजा : महल, पंडित : मंदिर, पादरी : गिरजाघर आदि।
(34) जीव जन्तु और निवास स्थान — सिंह : गुफा, घोड़ा : अश्वशाला, चूहा : बिल, चिड़िया : घोंसला, कबूतर : दरबा।
(35) जन्तु और संघ — घोंघा : मोलस्का, सितारा मछली : इकाइनोडर्मेटा, कबूतर : कॉर्डेटा, केंचुआ : एनेलिडा।
(36) विज्ञान शास्त्र और अध्ययन क्षेत्र — इचथ्योलॉजी : मछली, जियोलॉजी : भू-गर्भ, जिरेंटोलॉजी : वृद्धावस्था, ऑस्टियोलॉजी : हड्डी, टॉक्सिकोलॉजी : विष।
(37) कल्चर और उत्पादन क्षेत्र — एपीकल्चर : मधुमक्खी पालन, पीसीकल्चर : मत्स्य पालन, वर्मीकल्चर : केंचुआ पालन, विटीकल्चर : अंगूर उत्पादन, सेरीकल्चर : रेशम उत्पादन।
(38) क्रांति और उत्पादन क्षेत्र — श्वेत क्रांति : दुग्ध उत्पादन, पीली क्रांति : तिलहन उत्पादन, नीली क्रांति : मत्स्य उत्पादन, लाल क्रांति : मांस / टमाटर उत्पादन, भूरी क्रांति : उर्वरक उत्पादन।
(39) वैज्ञानिक उपकरण और माप — थर्मामीटर : तापमान, रेनगेज : वर्षा, सीस्मोमीटर : भूकम्प की तीव्रता, हाइग्रोमीटर : सापेक्षिक आर्द्रता, लैक्टोमीटर : दुग्ध का सापेक्षिक घनत्व।
(40) राशि और मात्रक — कार्य : जुल, विद्युत धारा : एम्पियर, बल : न्यूटन, आवृत्ति : हर्ट्ज, शक्ति : वाट।
(41) अविष्कार और अविष्कारक — टेलीविजन : जॉन बेयर्ड, टेलीफोन : अलेक्जेंडर ग्राहम बेल, दूरदर्शी : गैलीलियो, साइकिल : मैकमिलन, फाउंटेन पेन : वाटरमैन।
(42) जन्तु और आवाज — कुत्ता : भौंकना, घोड़ा : हिनहिनाना, सिंह : गरजना, बिल्ली : म्याऊँ, गाय : रंभाना।
(43) जन्तु और बच्चा — कुत्ता : पिल्ला, शेरनी : शावक, गाय : बछड़ा, भेड़ : मेमना, हिरण : हिरनछौटा।
(44) धर्म और पूजा स्थल — हिन्दू : मंदिर, सिख : गुरुद्वारा, ईसाई : गिरजाघर, मुस्लिम : मस्जिद, यहूदी : सिनागॉग।
(45) धर्म और धार्मिक पुस्तक — सिख : गुरुग्रंथ साहिब, मुस्लिम : कुरान, ईसाई : बाइबिल, यहूदी : तोराह, पारसी : जेंद अवेस्ता।
(46) झंडा और अर्थ — काला झंडा : विरोध का प्रतीक, लाल झंडा : क्रांति का प्रतीक, सफेद झंडा : समर्पण का प्रतीक, हरा झंडा : राष्ट्रीय शोक का प्रतीक, पीला झंडा : संक्रामक रोग से पीड़ितों को ले जाने वाले वाहन का प्रतीक।
(47) प्रतीक और अर्थ — चक्र : प्रगति का प्रतीक, कलम : संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक, जैतून की शाखा : शांति का प्रतीक, मुकुट : राजा का प्रतीक, सितारा : ओहदा का प्रतीक।
(48) भारत का राष्ट्रीय प्रतीक — खेल : हॉकी, नदी : गंगा, पशु : बाघ, पक्षी : मोर, पुष्प : कमल।
(49) स्थल और स्थान — ताजमहल : आगरा, हवामहल : जयपुर, जहाज महल : मांडू, मान महल : ग्वालियर, विक्टोरिया महल : कोलकाता।
(50) नगर और संस्थापक — आगरा : सिकन्दर लोदी, अमृतसर : गुरु रामदास, फिरोजाबाद : फिरोज तुगलक, जयपुर : सवाई जयसिंह, श्रीनगर : अशोक।
(51) राजवंश और संस्थापक — मौर्य वंश : चन्द्रगुप्त मौर्य, गुलाम वंश : कुतुबुद्दीन ऐबक, मुगल वंश : बाबर, सूर्य वंश : शेरशाह सूरी।
(52) व्यक्ति और समाधि स्थल — महात्मा गांधी : राजघाट, लाल बहादुर शास्त्री : विजय घाट, चौधरी चरण सिंह : किसान घाट, मोरारजी देसाई : अभय घाट, डॉ० राजेन्द्र प्रसाद : महाप्रयाण घाट।
(53) खेल और परिसर — बैडमिंटन : कोर्ट, हॉकी : फील्ड, मुक्केबाजी : रिंग, निशानेबाजी : रेंज, क्रिकेट : पिच।
(54) खेल और कप / ट्रॉफी — क्रिकेट : दिलीप ट्रॉफी, फुटबॉल : ड्युरंड कप, हॉकी : ध्यानचंद ट्रॉफी, गोल्फ : राइडर कप, बैडमिंटन : उबर कप।
(55) पुरस्कार और क्षेत्र — बुकर पुरस्कार : साहित्य, ग्रेमी पुरस्कार : संगीत, ऑस्कर पुरस्कार : फिल्म, पुलित्जर पुरस्कार : पत्रकारिता, ग्लोबल पुरस्कार : पर्यावरण।
Analogy Test (50 Questions)
हर प्रश्न के लिए 40 सेकंड मिलेंगे।
Test Completed
Your Score: / 50
Leave a Reply